नवादा: नवादा में होमगार्ड की शारीरिक जांच परीक्षा में 414 को सफल घोषित किया गया, डीएम ने भर्ती परीक्षा का लिया जायजा
Nawada, Nawada | May 30, 2025 शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने नवादा के आई टी आई के खेल मैदान में आयोजित होम गार्ड की शारीरिक जांच परीक्षा का जायजा लिया इस दौरान 414 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसकी जानकारी शुक्रवार की देर शाम 6 बजे सोसल मिडिया के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई है।