हरसूद: संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद में डॉक्टरों की कमी, स्वीकृत 17 पदों में से केवल 3 ही कार्यरत
Harsud, Khandwa | Apr 29, 2026 करीब 1 साल पहले हरसूद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद का लोकार्पण किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिविल अस्पताल का दर्जा पा चुके हरसूद अस्पताल में वर्तमान में तीन डॉक्टर ही सदस्य हैं जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 17 के लगभग है।