मैहर: मैहर में चलती कार पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल
मैहर। सोशल मीडिया पर मैहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती कार के गेट पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कार के खुले गेट पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि कार सड़क पर चल रही है। चलती कार पर इस तरह स्टंट करना न केवल यातायात नियमों की अनदेखी है, बल्कि इससे युवक और सड़क पार चलने वाले लोगो को भी खतरा हो सकता है।