मिर्ज़ापुर: दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी, डरे हुए पीड़ित ने डीआईजी से लगाई गुहार, मामला चिंदलिक दुबेपुर का
देहात कोतवाली क्षेत्र के चिंदलिक दुबेपुर गांव निवासी पीड़ित ने डीआईजी को पत्रक सौंपकर विपक्षी पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। बताया कि पीड़ित अपने भाइयों के साथ घर पर चढ़ आया और गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह काफी डरा सहमा है। डीआईजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।