किशनगंज: राजपुर-मुंडियर सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
उपखंड क्षेत्र में राजपुर-मुंडियर के पास राजपुर सड़क मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।