सीडीओ वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में नए औद्योगिक आस्थान के विकास, निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा, उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के एमओयू सहित समीक्षाएं की।