मुज़फ्फरनगर: साकेत कॉलोनी में महिला का शव बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला, पति, ससुर सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ जनपद के थाना मवाना के गांव राफन निवासी मुन्नी लाल की बेटी जीनू की शादी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी गंगाराम के बेटे विकास के साथ 15 जुलाई 2024 को हुई थी। जीनू का शव बृहस्पतिवार अपने घर के ऊपरी हिस्से में बने बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर मृतका के भाई ने पति ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया है