चन्द्रपुरा: नर्रा मेन रोड पर झूलते बिजली के तार, हाइवा से फिर टूटी एलटी लाइन मुखिया ने दर्ज कराई शिकायत।
नर्रा मेन रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को 11 बजे एक हाइवा गाड़ी के संपर्क में आने से एलटी तार टूट गया। यदि उस समय लाइन चालू रहता तो कई लोगो की जान भी जा सकती थी। बिजली की तार टूट जाने से इलाके की बिजली घंटों बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां 11 हजार और एलटी दोनों तार एक ही पोल पर लगे हैं और काफी