महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता व CO की मौजूदगी में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 77 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी महरौनी राजबहादुर सिंह के अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौली अजय कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान कुल मिलाकर 77 शिकायती पत्र आए। जिनमें सबसे अधिक 22 शिकायती पत्र चकबंदी विभाग से संबंधित आए। एसडीएम ने मौके पर ही 77 शिकायती पत्रों में से 8 शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया।