रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ शेखावाटी बस स्टैंड पर हुआ जल भराव यात्री हुए परेशान
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी बस स्टैंड पर आज एक बार फिर जल भराव हो गया। जल भराव होने से वाहन चालकों के साथ बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार बस स्टैंड के पर जल भराव की समस्या हो जाती है बार-बार शिकायत करने के बाद भी जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है।