रामगढ़ शेखावटी: ताखलसर गांव में हुई चोरी की वारदात के बाद चोरों का अभी तक नहीं लगा सुराग, मामले की जांच में जुटी है पुलिस
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के ताखलसर गांव में हुई चोरी के मामले में अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि चोरों ने ताखलसर गांव में स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए सोमवार को चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था ।चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहनों के साथ नगदी चुरा कर ले गए थे।