रामगढ़ शेखावटी: कस्बे में रोडवेज बस में महिला के बैग को चीरा लगाकर लाखों रुपए के गहने किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में आज रोडवेज बस में जा रही एक महिला के बैग को चीरा लगाकर लाखों रुपए के गहने ने चोरी करने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में पीड़िता किरण ने रामगढ़ शेखावाटी थाने में मामला दर्ज कराया है की वह बस में जा रही थी इस दौरान उसके बैग को चीरा लगाकर करीब 8 लाख रुपए के गहने किसी ने निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।