रामगढ़ शेखावटी: मंडावा रोड पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बाइक सवार युवक हुआ घायल, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के मंडावा रोड पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक मंडावा रोड की तरफ जा रहा था तेज गति होने के कारण युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाइक फिसल गई। यही नहीं हादसे की यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।