रामगढ़ शेखावटी: मस्जिद के पास युवक से हुई मारपीट पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की मस्जिद के पास एक युवक के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में पीड़ित युवक अब्दुल ने आज रामगढ़ शेखावाटी थाने में मामला दर्ज कराया है की मस्जिद के पास पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।