डुमरा: ऑटो-ई रिक्शा चालकों से वसूली बंद नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन दीपलाल दास
सीतामढ़ी में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष दीपलाल दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चकमहिला बस स्टैंड का इस बार टेंडर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि टेंडर होता भी है तो वह केवल बस स्टैंड के लिए होता है, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए नहीं।