नारायणपुर: नारायणपुर में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला
नारायणपुर में वन अधिकार अधिनियम 2006 और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों को दावों के निराकरण और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।