गया टाउन सीडी ब्लॉक: जेरियाट्रिक क्लिनिक में 35 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई
गयाजी में आज रविवार को लॉयंस क्लब द्वारा स्थानीय IMA हॉल में "जेरियाट्रिक क्लीनिक" का आयोजन किया गया। स्व लायन डॉ विजय करण के नेतृत्व में यह क्लीनिक वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है।दिवंगत डॉ विजय करण को श्रद्धांजलि देते हुए क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 19 अप्रैल रविवार की शाम 5:00 बजे लायंस क्लब के सचिव डॉ तनवीर उस्मानी ने दी है।