इटारसी: इटारसी के पुराने बस स्टैंड पर पिक एंड ड्रॉप सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर कलेक्टर से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
इटारसी में पुराने बस स्टैंड पर पांच मिनट की पिक एंड ड्रॉप सुविधा पुनः शुरू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी गज्जू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम करीब 6 बजे नर्मदापुरम कलेक्टर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मजदूरों, व्यापारियों और यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया।