भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए अररिया एसपी कार्यालय से रविवार को 4 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि भरगामा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 116/20 के फरार अभियुक्त सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के रतनसार वार्ड संख्या 05 निवासी पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है.