भरगामा: बीरनगर पूर्वी पंचायत में दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष, छह लोग जख्मी, दो की स्थिति गंभीर
बकरी चोरी मामले को लेकर हुए विवाद में हुए मारपीट की घटना में दोनो पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में इलाज करवाया गया. बताया गया कि बीरनगर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 14 में तीन दिन पूर्व बकरी चोरी होने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया.