कसडोल: अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की 'हरियाली योजना' कागजों में हरी, कैंपा मद में करोड़ों खर्च के बावजूद 90% पौधे सूख गए
बलौदाबाजार जिले के उपवनमंडल अतर्गत अर्जुनी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 377 में शासन की महत्वाकांक्षी राज्य कैंपा मद से किए गए पौधारोपण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2022-23 में परिसर उत्तर महराजी क्षेत्र के लगभग 8 हेक्टेयर रकबे में 8800 पौधे लगाए गए थे, जिसके लिए शासन द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। मगर हैरानी की बात यह