हुज़ूर: शराब दुकान के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, पॉलिटेक्निक चौराहे पर किया सड़क जाम
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 राजधानी भोपाल में कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के नजदीक शराब दुकान होने से नाराज छात्रों ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क जाम कर दिया जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई|