रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, अब दुद्धी और शाहगंज में बजेगी शहनाई
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1 बजे विकास बैकेट, मुसही (चुर्क रोड) रॉबर्ट्सगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कुल 60 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे समारोह में 58 हिंदू एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया पूरे आयोजन स्थल पर मंगलगीतों और शुभकामनाओं का