सैदपुर: वाराणसी के प्रतिष्ठित NDS ज्वेलरी शॉप से झुमका चोरी का खुलासा, सैदपुर के वार्ड 10 के सर्राफा कारोबारी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चौक थानाक्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित सर्राफा के थोक प्रतिष्ठान नारायण दास सर्राफ में गहना खरीदने के बहाने चोरी करने के प्रकरण में पुलिस ने सैदपुर नगर के मुख्य बाजार निवासी एक कथित सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ वाराणसी ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपित को वाराणसी पुलिस ने बीती देर रात दबिश देकर पकड़ा था।