रायबरेली: जगदीशपुर गांव में छप्पर रखने को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज व लाठी-डंडे से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
भदोखर थानाक्षेत्र के,जगदीशपुर गांव में,छप्पर रखने को लेकर,2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें करीब,आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।गुरुवार को शिकायतकर्ता,नीरज ने थाने पहुंचकर मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है,नीरज के परिवार से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जिनको भर्तीकर इलाज किया जा रहा है।पुलिस ने कहा कि जांच कार्रवाई की जा रही है