सूरजगढ़: झपानी गांव से 2 तथा मानिकपुर से 1 शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव से 2 तथा मानिकपुर से 1 शराबी को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. झपानी गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. बालमुकुंद पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार को तथा स्व.मुकेश सिंह के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. मानिकपुर से विकास कुमार गिरफ्तार हुए.