भरतपुर: भरतपुर में नारी शक्ति अधिनियम पर गृहराज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता
भरतपुर में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नारी शक्ति अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिनियम के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष कार्रवाई होगी।