बिजनौर: मंडावर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Apr 12, 2026 बिजनौर में आज रविवार को शाम करीब 5:00 बजे मंडावर पुलिस ने अनिकेत नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक की 31 जनवरी 2026 को मंडावर के गांव मोहम्मदपुर देवमल में विवाहिता की मौत हो गई थी। इसी मामले में अनिकेत फरार चल रहा था। पुलिस ने अनिकेत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।