बिंदकी: बिंदकी व जोनिहा में जन आक्रोश के तहत महिला पदयात्रा निकालकर फूंका गया सपा के अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा व जोनिहा कस्बे में मंगलवार को दिन में 1 बजे जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। आरोप लगाया गया कि सपा तथा कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के कारण महिलाओं का 33% आरक्षण विधेयक पास नहीं हो पाया है।