पतरातू: रामगढ़ उपायुक्त ने भुरकुंडा माइन बी में परिवार संग अंडरग्राउंड खदान का निरीक्षण किया, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रामगढ़ उपायुक्त ने परिवारजनों के साथ बरका सयाल प्रक्षेत्र के भुरकुंडा कोलियरी माइन बी अंतर्गत बांसगढ़ा खान का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बरका सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह से खान के अंदर कोयला उत्पादन से जुड़े सभी प्रक्रिया की जानकारी ली। महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त को बताया कि खान के अंदर फेस की गतिविधियो की जांच के बाद ब्लास्टिंग होती है।