आंवला: आंवला के मझगवां में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने किया शुभारंभ
Aonla, Bareilly | Oct 21, 2026 आंवला तहसील के मझगवां ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार दोपहर करीब चार बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें कुल 75 जोड़ों का विवाह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने दीप जलाकर किया।