कटनी नगर: शादी समारोह में महात्मा गांधी के चित्र वाले नकली नोट उड़ाए, युवक ने कलेक्टर आशीष तिवारी से की शिकायत
शादी समारोह के दौरान उड़ाए जाने वाले नकली नोटों में महात्मा गांधी के चित्र होने के कारण एक युवक ने इसे अनुचित मानते हुए आज मंगलवार दोपहर 1:20 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच शिकायत की गई है शिकायत में युवक ने बताया कि नोटों को पैरों में रौंदा जा रहा है यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। ऐसा करने वालों पर कार्यवाही की मांग युवक द्वारा की गई है।