धमदाहा: बिना निबंधन संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी सख्त कार्रवाई, कार्रवाई की रणनीति तय
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में बिना निबंधन तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की।