घाघरा: गुनिया गांव में पेयजल संकट गहराया,ग्रामीणों ने श्रमदान कर पुराने कुएं का किया साफ सफाई,उपायुक्त को आवेदन सौंपने को कहा
Ghaghra, Gumla | Jul 4, 2026 घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के पुराने कुएं की साफ-सफाई की। पानी निकालने वाली भीलियस मशीन और बाल्टियों की मदद से दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों ने मिलकर कुएं की सफाई की, ताकि पीने योग्य पानी की व्यवस्था हो सके।गांव में पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है