सलेमपुर: सलेमपुर पुलिस ने सेंट पॉल स्कूल के पास से 12 चोरी की बाइकों के साथ 6 लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुवार की सुबह 7 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेंट पॉल स्कूल के पास से चोरी की तीन बाइकों को पुलिस ने पकड़ा।छह लोगों को गिरफ्तार किया ।जिनकी निशानदेही पर और बाइकों को पुलिस ने बरामद किया ।गिरफ्तार लोग लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयी। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दी।