अरनोद: श्मशान घाट अतिक्रमण विवाद: धरने की चेतावनी के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय
अरनोद। गौतमेश्वर रोड स्थित नाथ समाज की श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण और निर्माण को लेकर विवाद के बीच मंगलवार को प्रशासन सक्रिय हो गया। नाथ समाज द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दिए जाने के बाद तहसीलदार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा