कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर एमएसपी पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार शाम करीब चार बजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर एमएसपी पर खरीदारी में किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल को उचित मूल्य पर खरीदने में रुचि नहीं दिखा रही है और दलालों के माध्यम से लक्ष्य पूरा करने की तैयारी कर रही है।