कांके: सदर थाना के मेसरा ओपी क्षेत्र से छिनतई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2026 सदर थाना के मेसरा ओपी क्षेत्र से छिनतई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि छिनतई मामले में एक आरोपी साहिल अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद आरोपी साहिल अंसारी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी साहिल अंसारी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।