कांके: नौकरी से निकाले जाने के विरोध में सीआईपी के निजी सुरक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2026 कांके स्थित सीआईपी के निजी सुरक्षाकर्मी नौकरी से हटाए जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। बता दें कि करीब 156 निजी सुरक्षाकर्मी को नौकरी से हटाया गया है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे निजी सुरक्षाकर्मियों की मुख्य मांग है कि सभी 156 कर्मचारियों की तुरंत बहाली की जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।