फिरोज़ाबाद: गांव जाटऊ डेरा बंजारा में बारात चढ़ने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, करीब 5 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव जाटऊ डेरा बंजारा मे ख़ूनी संघर्ष हुआ हैं। जिसमे दोनों पक्षो की तरफ से 5 लोग बुरी तरह से जख़्मी हुये हैं। जिसमे एक महिला भी शामिल हैं। घटना के पीछे बारात चढ़ने के दौरान गाली गलौज को लेकर बताई जा रही हैं। मोके पर पहुंची पुलिस नें स्थिति को सभाला ऒर घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया हैं।