अटरू: शेरगढ़ अभ्यारण्य के नज़दीक नाहरिया में पहुँचा चीता केपी 3, बकरे का किया शिकार
Atru, Baran | Apr 18, 2026 चीता KP -3 ने देर रात किया वन्यजीव अभयारण्य शेरगढ़ के वनखण्ड नाहरिया में प्रवेश ,वन्य जीव अभयारण्य शेरगढ़ की टीम एवम कुनो नेशनल पार्क की टीम कर रही है सतत निगरानी। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र खटीक ने बताया कि चीता पिछले 4 दिनों से वन्य जीव अभयारण्य के आस पास मूव कर रहा था ,कल साँय चिता द्वारा गुंदलाई ग्राम के खेत में एक बकरे का शिकार कर खाने की सूचना मिली