बिंदकी: बिंदकी में आदर्श व्यापार मंडल ने बिहार के भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर जताई नाराजगी, निकाला कैंडल जुलूस
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे पिछले दिनों बिहार के भोजपुरी आरा के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर जमकर नाराज की जताई गई। बिंदकी कस्बे में आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कैंडल जुलूस निकाला गया। भारत भूषण तिवारी के निधन पर दुःख प्रकट किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। कहा गया कि निर्दोष का एनकाउंटर किया गया है।