बीकानेर: जाली नोट प्रकरण में तीन साल से फरार आरोपी को कोटगेट पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2023 से था वांछित
बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के जाली नोट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी रामावतार शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी चूरू जिले के सारोठिया गांव का निवासी है और पिछले तीन वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शह