कोंडागांव: जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी का वितरण
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई