जिलाधिकारी ने जलकौरा पंचायत में खड़गी-83 बांध का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
खगड़िया, 1 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने आज खगड़िया प्रखंड अंतर्गत जलकौड़ा पंचायत में स्थित खड़गी-तेरासी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को बांध की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बांधों की सुरक्षा एवं निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें तथा बांध में किसी प्रकार की क्षति अथवा अन्य समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने, संबंधित संसाधनों को दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता एवं सतर्कता से कार्य करें।
21 views | Khagaria, Bihar | Sep 1, 2026