प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया गया
तिलैया थाना पुलिस ने कोडरमा स्टेशन के पास से एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है। लड़का लड़की दोनों नवादा जिला के रहने वाले हैं ।लड़का रजौली का बता रहा है ,जबकि लड़की हरदिया की रहने वाली है। पुलिस के पूछताछ में दोनों ने संतुष्टि जनक जवाब नहीं दिया ,जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाना ले आई है। लड़का अपना नाम शिवम बता रहा है, जबकि लड़की अपना नाम रानी बता रही है। हालांकि पूछने पर दोनों ने कहा कि एक दूसरे को जानते हैं और अपनी मर्जी से आनंद विहार दिल्ली जा रहे थे। पूछने पर लड़की ने अपनी उम्र 19 साल बताया ।फिलहाल दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है ।