सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रेजिडेंशियल क्षेत्र की सफाई हुई, डीन, अधीक्षक व डॉक्टर शामिल
लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत बीएमसी में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम रविवार की सुबह 10 बजे समुदायिक भागीदारी एवं श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के 13 वें दिन चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर रेज़िडेंशियल क्षेत्र की सफाई की गई।