सागर नगर: मकरोनिया के कृष्णा नगर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी मकरोनिया पुलिस
दरअसल रविवार की शाम 5 बजे मकरोनिया पुलिस को सूचना मिली कि मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा नगर इलाके से निकलने वाली रेलवे लाइन पर एक युवक की लाश पड़ी है, वहीं हादसे के बाद लाश का चेहरा क्षत विक्षत हो जाने से पहचान नहीं हो पाई। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच के छानबीन शुरू की, वहीं शव का पंचनामा बना कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।