मुरैना नगर: पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों का धावा, लाखों की चोरी, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
मुरैना की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित राकेश गोयल ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया।वे परिवार सहित बाहर गए थे,आज लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घर से नगदी व जेवर सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया।पुलिस ने आवेदन लेकर अपनी शुरू कर दी है और CCTV खंगाले जा रहे है।