जशपुर: जिला अस्पताल जशपुर में गंभीर मरीज की जटिल आपातकालीन सर्जरी सफल, स्वस्थ होकर मिली छुट्टी
जिला चिकित्सालय जशपुर में चिकित्सकों की टीम ने आंत में छिद्र, गंभीर संक्रमण और सेप्टिक शॉक से जूझ रहे 55 वर्षीय मरीज की जटिल आपातकालीन सर्जरी सफलतापूर्वक की। मरीज को 25 जुलाई की रात तेज पेट दर्द, पेट फूलने, उल्टी और मल-गैस का निष्कासन नहीं होने की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच में आंत में छिद्र और गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई।